{“_id”:”69a5da2c335c388f680d3d27″,”slug”:”budget-is-a-historic-step-towards-gram-swaraj-dr-chauhan-karnal-news-c-18-knl1018-857188-2026-03-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बजट ग्राम स्वराज की दिशा में ऐतिहासिक कदम : डॉ. चौहान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:12 AM IST
हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान
नीलोखेड़ी/करनाल। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार के बजट की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कर रही है। प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम पंचायतों की भूमि का एक निश्चित हिस्सा इसके लिए सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ कृषि प्रणाली को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि पिछले बजट में 2,200 अमृत सरोवर बनाने की घोषणा की गई थी। इसके तहत अब तक 724 तालाबों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 986 तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
बजट ग्राम स्वराज की दिशा में ऐतिहासिक कदम : डॉ. चौहान