बच गई सैकड़ों की जान: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, टेक ऑफ से पहले रोका, यात्री थे सवार Chandigarh News Updates

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर

Updated Sun, 22 Jun 2025 03:11 PM IST

चंडीगढ़ में भी अहमदाबाद जैसा विमान हादसा हो सकता था। सैकड़ों लोगों की जान दांव पर थी, लेकिन इससे पहले ही विमान को टेक ऑफ करने से रोक दिया गया और फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। 



इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : ANI


loader



विस्तार


अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हवाई यात्रियों की सुरक्षा बड़ा सवाल बन गया है। एयर इंडिया की तरफ से कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। वहीं अब चंडीगढ़ में सुरक्षा के लिहाज से इंडिगो की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 146 को टेक ऑफ से पहले रद्द कर दिया गया।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना होने वाली थी। टेक ऑफ से पहले तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को रोक दिया गया और इसे रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उड़ान से पहले की जांच के दौरान पायलट ने फ्लाइट में किसी समस्या की पहचान की।

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार विमान में सैकड़ों यात्री सवार हो चुके थे। विमान के टैक्सी करने से पहले ही तकनीकी खामी पकड़ में आ गई। एहतियातन सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया। विमान ने उड़ान नहीं भरी और उसे रनवे पर ले जाने से पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों से भेजा गया और उन्हें विमान कंपनी की तरफ से टिकट का पूरी राशि भी लौटाई गई। 

[ad_2]
बच गई सैकड़ों की जान: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, टेक ऑफ से पहले रोका, यात्री थे सवार