बचपन से ही करना चाहिए प्रभु का सुमिरण : राधे प्रिया Latest Haryana News

[ad_1]


बचपन से ही करना चाहिए प्रभु का सुमिरण : राधे प्रिया

– जाणी रोड स्थित श्री कृष्ण गोपाल गोशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

जुंडला। जाणी रोड स्थित श्री कृष्ण गोपाल गोशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए देवी राधे प्रिया ने कहा कि इस जीवन का कोई भरोसा नहीं है कि किस क्षण ऊपर से बुलावा आ जाए। इसलिए बचपन से ही प्रभु का सुमिरण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि भक्ति करना तो बुजुर्गों का काम है। यह उम्र तो खाने-पीने व घूमने-फिरने की है भजन तो बुढ़ापे में भी कर लेंगे। परंतु ये भी सोचो कि बुढ़ापा आए ही नहीं और पहले ही जीवन लीला समाप्त हो जाए फिर क्या करेंगे, भरोसा नहीं जिंदगी का कब सांस आखिरी हो जाए कब मौत आ जाए।

राधे प्रिया ने कहा कि माता-पिता का भी परम कर्तव्य बनता है कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, उनकी रुचि शुरू से ही अध्यात्मकता की ओर जोड़ने का प्रयास करें। अपने बच्चों की संगत का विशेष ध्यान रखें ताकि आपके बच्चे गलत संगत में न पड़ जाएं। उन्हें अच्छे संस्कार माता-पिता द्वारा ही दिए जा सकते हैं।

इस अवसर पर गौ मनीषी गोपाल गोस्वामी, गोशाला के चेयरमैन कृष्ण मुरारी सिंगला, प्रधान राजेंद्र मोंगा, सरपंच कृष्णा देवी, नंबरदार सतीश नरवाल, बी.डी. सिंगला, बलबीर भोला, राजाराम नरवाल, सुभाष रोड, जोगीराम शर्मा, संजय रोड, पंडित विनय गौतम, सुभाष बुंबक, सुरेश कांबोज, गौ सेवक सुनील नेपाली, विकास रोड, बलवान कतलाहेड़ी, रिंकू धमीजा, सोमनाथ शर्मा, राजेश रोड, गोपी प्रजापत, गुरचरण सिंह, परमेश्वरी देवी, विनोद, डोली, कांता नरवाल, अशोक शर्मा व इंजीनयर सतीश शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

[ad_2]
बचपन से ही करना चाहिए प्रभु का सुमिरण : राधे प्रिया