[ad_1]
दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से कंपनी के पैसों के हिसाब-किताब को लेकर चल रहे विवाद में म्यूजिक डायरेक्टर बंटी बैंस ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने शबीर नाम के व्यक्ति को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसका कहना है कि अब तक पैसों का हिसाब-किताब शबीर की तरफ से नहीं किया गया। वहीं, उन्होंने शबीर से जुड़ी रिकॉर्डिंग और चैट को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। उसका कहना है एक व्यक्ति ने सबको परेशानी में डाल रखा है। 11 तारीख को सिद्धू के माता पिता ने मानसा एसएसपी आफिस के बाहर धरना दिया था। उन्होंने बंटी बैंस और सीएम के ओएसडी पर आरोप लगाए थे। जिसके बाद अब बंटी बैंस की तरफ से लगातार पोस्ट डालकर अपनी सफाई और अपनी चैट के स्क्रीन शॉट शेयर किए जा रहे हैं। अब बंटी बैंस द्वारा पिछले एक से शेयर की जा रही पोस्ट देखिए – मैंने झूठा टैग लगवाकर नहीं रखना है बंटी ने पोस्ट में लिखा है कि मुझे यह क्लेयर कर दो कि मैं आपके पैसे खा गया। मैं चोर हू… मैं झूठा टैग नहीं लगवाकर रखना है। शबीर मोमिन के खिलाफ मैं बिल्कुल आपके साथ हूं। वह गलत कर रहा है । मैं खुद इस बात की गवाही दे रहा हू। अकेला व्यक्ति सबको परेशानी में डाल रहा है बंटी बैंस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें शबीर मोमिन का अकाउंट शेयर किया गया है, जिसमें उसके साथ हुई चैट भी है। ऊपर उन्होंने लिखा है कि सारे मीडिया से विनती है कि यही अकेला व्यक्ति सबको परेशानी में डाल रहा है। यह पैसों का हिसाब-किताब सिद्धू परिवार को नहीं दे रहा है। मानसा पुलिस से विनती है कि कृपया इस पर एफआईआर दर्ज की जाए और इसे बुलाकर परिवार के सामने पेश किया जाए। मैं आपके साथ होकर चलूंगा इसके बाद बंटी बैंस ने कुछ और चैट साझा कीं। इसमें उन्होंने टैग करते हुए लिखा कि मैं दोबारा कह रहा हूं, सिद्धू परिवार शबीर मोमिन की घटिया हरकतों की वजह से बेबस है। मेरे साथ कहीं तो खड़े हो जाओ, जब मैं कह रहा हूं कि इस मामले में मैं आगे होकर चलूंगा। सिद्धू परिवार अपनी जगह सही है बंटी बैंस ने एक और पोस्ट साझा की है। उसमें लिखा है कि शबीर मोमिन मुझे और सिद्धू परिवार को परेशानी में डाल रहा है। मैंने फैमिली ग्रुप में सिर्फ एक बार ही बात की है। सिद्धू परिवार अपनी जगह सही है। वे आपको मेरे माध्यम से जानते हैं। आप हमारे साथ चलते तो कोई गलत न कहता एक ऑडियो भी बंटी बैंस ने सिदधू की माता चरन कौर का साझा किया है। उसमें सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर कह रही हैं, “बंटी बेटा, साइड होकर नहीं चला जाता। बिचौला रिश्ता करवाने वाला होता है। जो ईमानदार लोग होते हैं, वे आखिरी तक साथ निभाते हैं। जिसकी गलती होती है, उसे कहा जाना चाहिए। उससे किसी तरह की कोई शिकायत नहीं हो सकती। आप बीच में थे, हमने आपको देखा था। अगर आप हमारे साथ मिलकर उसके साथ (शबीर) लड़ते, तो आपको पंजाब में या कहीं भी कोई गलत नहीं कहता। अगर आप किनारा करेंगे तो हम बिल्कुल अकेले रह जाएंगे। यह वाहेगुरु की कृपा है कि बंदों में रब बसता है। हमें आगे भी ऐसे लोग मिलते जा रहे हैं। परमात्मा की बहुत मेहर है कि हमारा हाथ पड़ा हुआ है। हम लड़ाई लड़ रहे हैं। जिस दिन पैसे मिलेंगे, उस दिन देख लेंगे। लेकिन उस व्यक्ति को दो साल हो गए, तीत मानकर तीस का तो ब्याज बहुत हो गया।”
[ad_2]
बंटी बैंस का मूसेवाला के परिवार के आरोपों से किनारा: शबीर ने अब तक पैसों का हिसाब नहीं किया, पुरानी ऑडियो भी शेयर की – Chandigarh News



