[ad_1]
फ्रांसिसी महिला मैथिडे आर, जिन्होंने गुरुग्राम में गंदगी की समस्या पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।
हरियाणा के गुरुग्राम में जगह जगह बिखरे कचरे ढेर और जलभराव से एक बार फिर साइबर सिटी की फजीहत हुई है। इस बार मामला फ्रांसिसी महिला मैथिडे आर से जुड़ा है। मैथिडे आर लंबे समय से गुरुग्राम में रह रही है और उन्होंने एक भारतीय से शादी की है।
.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर गुरुग्राम की कुछ फोटो डालकर अपनी भड़ास निकाली है। लोकल अथॉरिटी से मैथिडे इतनी गुस्सा है कि उसने गुरुग्राम की तुलना सुअर के घर से कर डाली। कहना है कि यहां रहना पूरी तरह अभिशप्त है।
उन्होंने यहां तक कहा कि लोग अच्छे जीवन के लिए टैक्स दे रहे है, लेकिन उस पैसे से अफसरों के महल बन रहे है।
बता दें कि इससे पहले जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ने भी गुरुग्राम के सेक्टर 44 में सड़क किनारे फैले कूड़े की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था कि यह शर्म की बात है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भी इसे लेकर अफसरों को फटकार लगा चुके है।
फ्रांसिसी महिला मैथिडे आर ने इसी फोटो को अपने एक्स पर शेयर किया है।
यहां जानिए फ्रांसिसी महिला ने गुरुग्राम को लेकर क्या-क्या कहा…
- लोग खुद को अभिशप्त महसूस कर रहे : मैथिडे आर ने एक्स पर लिखा कि जो एक शानदार आधुनिक, शांत शहर हो सकता था, वह बड़े कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। कई पुराने दोस्त दिल्ली वापस जा रहे हैं या भारत छोड़कर हमेशा के लिए जा रहे हैं, इस उम्मीद के साथ कि वहां उन्हें राहत मिलेगी। लेकिन उनका क्या जो यहां फंसे हुए हैं? कई लोग खुद को अभिशप्त महसूस करते हैं।
- गुरुग्राम के लोगों में निराशा और गुस्सा बढ़ रहा : मैथिडे आगे लिखती है कि गुरुग्राम के लोगों में निराशा और गुस्सा बढ़ रहा है। लोग सोच रहे हैं कि बेहतर जिंदगी के लिए वे टैक्स दे रहे है, लेकिन उससे किसी और का महल बन रहा है। यह स्थिति कब तक रहेगी? नगरपालिका कब तक पुराने जमाने की मशीनों और कचरा प्रबंधन प्रणालियों का इस्तेमाल करती रहेगी। हमारी गायों को मारती रहेगी और सदियों से पोषित प्रकृति को प्रदूषित करती रहेगी, जबकि हमारे पड़ोसी देश अच्छे प्रबंधन, निवेश, पर्यटन और भ्रष्टाचार मुक्त नीतियों की बदौलत स्वच्छता और विकास में फल-फूल रहे हैं?
- घर से निकलते है तो गंदगी से गुजरना पड़ता है : मैथिडे आगे लिखती है कि क्या सच में लगता है कि पर्यटक यहां आना चाहेंगे? जब वे यहां आएंगे तो उन्हें गंदगी और खतरनाक सड़कों पर चलना पड़ेगा। गुरुग्राम में अगर आप घर से बाहर निकलने की हिम्मत करते हैं, तो आपको गंदे पानी और लोगों के मल से होकर गुजरना पड़ सकता है। अपनी गलियों से निकलने की कोशिश में सड़क पर मरना तक पड़ सकता है। आपके पास नालियों से बनी गंदगी से भरी नदी पार करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता।
- मैं भारत के लिए भी यही कामना करती हूं : एक समाजसेविका के कमेंट पर मैथिडे ने कहा कि यह पढ़कर अफसोस हुआ कि आपको व्यवस्था से लड़ते हुए 11 साल हो गए हैं। दरअसल, कचरा जलाना बेहद हानिकारक है और अगर लोगों को एहसास हो कि वे कैंसरकारी हवा में सांस ले रहे हैं, तो वे शायद शिकायत करेंगे। जहां से मैं आती हूं, वहां लोग अपने स्वास्थ्य के लिए बहुत संघर्ष करते हैं और राजनेता इसके लिए जवाबदेह हैं। मैं भारत के लिए भी यही कामना करती हूं।

एनीमल और एन्वायरंमेंट लवर है मैथिडे
मैथिडे के एक्स बायो के हिसाब से वे एनीमल और एन्वायरंमेंट लवर हैं। एक्स पर उनके 506 फॉलोअर्स है, जबकि वे 74 लोगों को फॉलो करती हैं। एक्स पर उनकी 313 पोस्ट और वीडियो है। वीडियो गैलरी में 66 वीडियो केवल पर्यावरण से ही जुड़े डाल रखे है। जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ ने भी उठाए थे सवाल…
स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है 18 दिन पहले गुरुग्राम में सड़कों पर फैले कचरे को लेकर जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर ने अधिकारियों पर तंज कसा था। उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर सेक्टर 44 में सड़क किनारे फैले कूड़े की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था कि महीनों बाद, स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है, शर्म की बात है।@MunCorpGurugram @DC_Gurugram @cmohry को न तो इस धरती का सम्मान है, न टैक्स देने वाले नागरिकों का और न ही गायों का और आप हरियाणा में डिज्नीलैंड बनाना चाहते हैं? हास्यास्पद!”

जेट एयरवेज के सीईओ की ओर से की गई पोस्ट।
प्रधानमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की थी संजीव कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग करते हुए तत्काल हस्तक्षेप की अपील की थी। उन्होंने लिखा कि @narendramodi जी, कृपया कुछ कीजिए! #स्वच्छ भारत। कार के अंदर से ली गई इन तस्वीरों में गूगल मैप्स से लिया गया स्क्रीनशॉट भी शामिल किया गया है। ताकि अधिकारियों और सरकार के नुमाइंदों को सच्चाई का पता चल सके।
केंद्रीय राव इंद्रजीत भी लगा चुके है अफसरों को फटकार करीब दो माह पहले केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम की वाटर लॉगिंग (जलभराव) की समस्या का समाधान न होने पर अधिकारियों को खूब फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि जलभराव के कारण शहर की इंटरनेशनल लेवल पर फजीहत हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अधिकारियों से सवाल किया था कि आखिर हर साल एक ही समस्या क्यों दोहराई जाती है, जबकि इसके समाधान के लिए पहले से योजनाएं बनाई जाती हैं। इस बार अधिकारी मानसून से पहले ही तैयारी पूरी कर लें, ताकि गाज न गिरे। ————————–
गुरुग्राम के हालात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
गुरुग्राम में सफाई पर जेट-एयरवेज के Ex CEO का तंज:संजीव कपूर ने लिखा- डिज्नीलैंड बनाना चाहते हो…शर्म करो; PM से हस्तक्षेप की अपील

गुरुग्राम में सड़कों पर फैले कचरे को लेकर जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर ने अधिकारियों पर तंज कसा है। गुरुग्राम अपने चमचमाते कॉर्पोरेट कार्यालयों, मॉल्स और हाई-राइज अपार्टमेंट्स के लिए जाना जाता है। करीब एक करोड़ की आबादी का शहर लंबे समय से कचरा प्रबंधन की समस्या से जूझ रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)
राव इंद्रजीत बोले- जलभराव से इंटरनेशनल बेइज्जती हो रही:मंत्री ने गुरुग्राम के अफसरों को 6 महीने का टाइम दिया, बोले- बर्दाश्त के बाहर हुआ

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम की वाटर लॉगिंग (जलभराव) की समस्या का समाधान न होने पर अधिकारियों को खूब फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण शहर की इंटरनेशनल लेवल पर फजीहत हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। (पूरी खबर पढ़ें)
[ad_2]
फ्रांसिसी महिला बोली- सुअरों के घर जैसा बना गुरुग्राम: हम जानवरों जैसे रह रहे; केंद्रीय राज्य मंत्री भी कह चुके- इंटरनेशनल बेइज्जती होती है – gurugram News
