[ad_1]
फोन छीनने से गुस्साए छात्र ने टीचर को धमकी दी
केरल के पालक्काड जिले के अनाक्कारा सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्लस वन के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी। यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई, जब छात्र ने स्कूल के सख्त नियमों का उल्लंघन करते हुए कक्षा में मोबाइल फोन लाया था।
स्कूल में मोबाइल फोन नहीं लाने की सख्त नीति है। जब शिक्षक ने फोन जब्त करने की कार्रवाई की तो छात्र नाराज हो गया। इससे छात्र भड़क गया। छात्र का फोन छीने जाने पर पहले उसने हंगामा किया। फिर उसे प्रिंसिपल के कार्यालय में बुलाया गया। यहां छात्र ने कथित तौर पर शिक्षक को धमकी दी और कहा कि यदि वह उसे स्कूल से बाहर निकालेगा, तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा। खबर अपडेट हो रही है…
ये भी पढ़ें-
दुकान में घुसे लुटेरे, चाकू दिखाकर दुकानदार से छीना कैश और फोन; घटना CCTV में कैद
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी
[ad_2]
फोन छीने जाने पर भड़क उठा छात्र, टीचर को जान से मारने की दी धमकी; VIDEO आया सामने – India TV Hindi



