[ad_1]
जर्मन कार मेकर फॉक्सवैगन ने अपनी नई प्रीमियम 7-सीटर SUV टेरॉन आर-लाइन को रिवील कर दिया है। भारत में यह कार टिग्वान R-लाइन के ऊपर रहेगी और यह कंपनी की फ्लैगशिप SUV होगी। टेरॉन असल में टिग्वान का ही बड़ा और थ्री-रो (तीन लाइन सीट) वर्जन है। टेरॉन R-लाइन की सबसे खास बात इसका बड़ा केबिन और प्रीमियम फीचर्स हैं। कंपनी ने इसमें वो सभी कमियां दूर की हैं, जो टिग्वान में थीं। अब इसमें मसाज फंक्शन वाली सीटें, 15-इंच की टच स्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। कार का लुक काफी स्पोर्टी और प्रीमियम है। फॉक्सवैगन ने कार की कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 45 से 50 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक और एमजी ग्लोस्टर जैसी कारों से होगा। एक्सटीरियर: स्पोर्टी लुक के साथ कनेक्टेड LED सेटअप टेरॉन आर-लाइन का डिजाइन काफी बोल्ड है, जो काफी हद तक टिग्वान आर-लाइन जैसा लगता है। फ्रंट: आगे की ओर इल्लुमिनेटेड फॉक्सवैगन लोगो और कनेक्टेड LED लाइट बार दी गई है। बंपर पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश है और ग्रिल पर ‘R’ का बैज मिलता है, जो इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को दिखाता है। साइड प्रोफाइल: यहां 19-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साइड से 7-सीटर कार काफी लंबी दिखती है। विंडो के चारों ओर क्रोम फिनिश और फ्रंट फेंडर पर ‘R’ बैजिंग दी गई है। इसके अलावा, व्हील आर्क में पतली ग्लॉस ब्लैक क्लेडिंग है। रियर: पीछे का लुक काफी क्लीन और मॉडर्न रखा गया है। यहां, ‘पिक्सल स्टाइल’ वाली कनेक्टेड टेल लैंप्स हैं। कंट्रास्ट के लिए रियर बंपर पर आगे की तरह ग्लॉस ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। इंटीरियर: 15-इंच की बड़ी स्क्रीन और लग्जरी केबिन कार के केबिन को बेहद प्रीमियम और हाई-टेक बनाया गया है। डैशबोर्ड पर 15-इंच का बड़ा फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। डैशबोर्ड पर 30 अलग-अलग कलर्स वाली एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है, जो केबिन के माहौल को लग्जरी बनाती है। 7-सीटर SUV में आगे की सीटों में मसाज, वेंटिलेशन और हीटिंग फंक्शन दिया गया है। ये इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल भी हैं। सेकेंड रो की सीटों को आप अपनी जरूरत के हिसाब से स्लाइड और रिक्लाइन भी कर सकते हैं। कार में ज्यादातर फीचर को सिर्फ टचस्क्रीन से ही एक्सेस किया जा सकता है, जिसमें क्लाइमेट कंट्रोल भी शामिल है। फ्लोर कंसोल पर मल्टी-फंक्शन नोब है, जिससे आप वॉल्यूम और ड्राइव मोड एडजस्ट कर सकते हैं। टेरॉन में 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, दो वायरलेस फोन चार्जर और पावर्ड टेलगेट, हरमन कार्डन का प्रीमियम साउंड सिस्टम, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। परफॉरमेंस: दमदार इंजन और ऑफ-रोड क्षमता कंपनी ने इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में नहीं बताया है, लेकिन उम्मीद है कि कार में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल TSI इंजन दिया जा सकता है। ये इंजन 204ps की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। इसमें 4-मोशन ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिल सकता है। सेफ्टी: 9 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS से लैस सेफ्टी के मामले में फॉक्सवैगन टेरॉन में 9 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर में पार्किंग सेंसर्स, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कार लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल और इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
[ad_2]
फॉक्सवैगन टेरॉन R-लाइन रिवील: 15-इंच टचस्क्रीन के साथ आएगी 7-सीटर SUV, सेफ्टी के लिए 360° कैमरा और ADAS




