[ad_1]
Last Updated:
हरियाणा के सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ केस बंद करने का आदेश दिया है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी पर कोर्ट ने सुनवाई के दौरान प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को नसीहत भी दी.
हरियाणा के सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट से राहत से राहत मिली है.
सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट से राहत से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ चल रहे केस को बंद करने का आदेश दिया है.
दरअसल, अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर टिप्पणी की थी और इस पर हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाप एफआईआर की थी. कोर्ट में हरियाणा सरकार ने कोर्ट को बताया गया कि प्रोफसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ केस चलाने की अनुमति नहीं दी गई है. इस पर कोर्ट ने कहा, ”फिर तो ये चैप्टर क्लोज हो गया”.
गौर रहे कि ये मामला सोशल मीडिया ऐप फेसबुक पोस्ट से जुड़ा था, जो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर किया गया था. इस मामले में हरियाणा महिला आयोग ने भी उन्हें तलब किया था. क्योंकि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चर्चा में आईं विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया का जिक्र भी अपनी पोस्ट में किया था.
हरियाणा सरकार ने कोर्ट को क्या बताया?
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि एक बार की उदारता के तौर पर अभियोजन की मंजूरी नहीं दी गई है और इस मामले को यहीं समाप्त माना जाएगा. उन्होंने बताया कि यह आदेश 3 मार्च 2026 का है और साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी घटना दोहराई नहीं जानी चाहिए. इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लुथरा ने कहा कि हम इसके लिए आभारी हैं. सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्याकांत ने कहा कि कभी-कभी पंक्तियों के बीच लिखना अधिक समस्याएं पैदा कर देता है. कई बार परिस्थितियां इतनी संवेदनशील होती हैं कि हम सभी को सावधानी बरतनी चाहिए. सीजेआई ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता एक अत्यंत विद्वान व्यक्ति हैं और भविष्य में उन्हें समझदारी के साथ आचरण करना चाहिए.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]




