फरीदाबाद में AQI पहुंचा 400 के पार, तो वहीं गुरुग्राम की भी हालत खराब Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Faridabad and Gurugram AQI updates: फरीदाबाद और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता बेहद चिंताजनक है. फरीदाबाद का AQI 414 (खतरनाक), गुरुग्राम का 321 (बहुत खराब). सांस की बीमारियों वाले बच्चे और बुजुर्ग घर में रहें. मास्क पहनें फिजिकल एक्टिविटी कम करें और एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें.

फरीदाबाद: आज फरीदाबाद और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता की हालत बेहद चिंताजनक है. हवा में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि सांस लेना भी मुश्किल हो सकता है. फरीदाबाद में आज शहर का समग्र AQI यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 414 तक पहुँच गया है, जो खतरनाक स्तर माना जाता है. इसका मतलब है कि सामान्य लोगों के लिए भी बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है और अस्थमा या सांस की बीमारियों वाले लोगों को और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

फरीदाबाद में हालात खराब

फरीदाबाद के अलग-अलग हिस्सों की बात करें तो सेक्टर 16 में AQI 416 दर्ज किया गया है जो सीधे तौर पर खतरनाक श्रेणी में आता है. वहीं न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में PM2.5 के लिए AQI 184 और PM10 के लिए 143 है, जो कि बहुत खराब और खराब श्रेणी के बीच आते हैं. इससे यह साफ होता है कि औद्योगिक क्षेत्रों में धुआँ और धूल का स्तर भी काफी ज्यादा है. शहर के बल्लभगढ़ इलाके में भी आज AQI 169 है, जो सांस की तकलीफ या एलर्जी जैसी समस्याओं के लिए जोखिम बढ़ाता है.

गुरुग्राम की स्थिति भी बेहतर नहीं

गुरुग्राम की स्थिति भी फरीदाबाद से ज्यादा बेहतर नहीं है. यहां आज का समग्र AQI लगभग 321 है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. लेकिन शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्थिति अलग-अलग है. सेक्टर 65 में AQI 364 दर्ज किया गया है जो खतरनाक स्तर के करीब है. वहीं सेक्टर 56 में AQI 285 और सेक्टर 49 में 283 है, जो गंभीर श्रेणी में आते हैं. इसका मतलब है कि इन इलाकों में रह रहे लोगों को सांस की तकलीफ गले में खराश आंखों में जलन और धड़कन बढ़ने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

मास्क पहनना बेहद जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार इस समय धुंध और वायु प्रदूषण की वजह से बाहर निकलते समय मास्क पहनना बेहद जरूरी है. बच्चे, बुजुर्ग और सांस की बीमारी वाले लोग पूरी तरह से घर के अंदर रहकर ही सुरक्षित रह सकते हैं. साथ ही घर में एयर प्यूरीफायर और पौधे रखने से थोड़ी राहत मिल सकती है. इस समय ट्रैफिक और फैक्ट्री के धुएँ को कम करने के उपाय भी बहुत जरूरी हैं ताकि हवा में मौजूद जहरीले कणों का स्तर कम किया जा सके.

घर के अंदर रहना ही फिलहाल सुरक्षित

कुल मिलाकर आज फरीदाबाद और गुरुग्राम में हवा की स्थिति गंभीर है और लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए. छोटे-छोटे कदम जैसे मास्क पहनना, फिजिकल एक्टिविटी कम करना और घर के अंदर ही रहना फिलहाल सुरक्षित विकल्प हैं. हवा साफ होने में समय लगेगा इसलिए सभी को धैर्य और सतर्कता से काम लेना होगा.

homeharyana

फरीदाबाद में AQI पहुंचा 400 के पार, तो वहीं गुरुग्राम की भी हालत खराब

[ad_2]