[ad_1]
Agency:News18 Haryana
Last Updated:
फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित 15 दिवसीय सरस मेला ग्रामीण हस्तशिल्प और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन मंच है. यहां 150 स्टॉल्स पर विभिन्न राज्यों के हस्तनिर्मित वस्त्र, बर्तन, जैविक उत्पाद और स्थान…और पढ़ें
फरीदाबाद में सरस मेला ग्रामीण कला, संस्कृति और हस्तशिल्प का उत्सव.
हाइलाइट्स
- फरीदाबाद के सेक्टर-12 में 15 दिवसीय सरस मेला आयोजित किया जा रहा है.
- 150 स्टॉल्स पर हस्तनिर्मित वस्त्र, बर्तन, जैविक उत्पाद उपलब्ध हैं.
- यह मेला 6 फरवरी तक चलेगा और ग्रामीण हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का मंच है.
फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित 15 दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ हो गया है. यह मेला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण उद्योगों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. मेले में 150 के करीब स्टॉल लगाए गए हैं, जो विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण हस्तशिल्पियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं. इन स्टॉल्स पर हस्तनिर्मित वस्त्र, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी और धातु के शिल्प, जैविक उत्पाद और स्थानीय व्यंजन जैसे अनूठे उत्पाद उपलब्ध हैं.
यह मेला ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके बनाए उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का शानदार मौका है. यहां लोग देश की कला और संस्कृति को करीब से समझ सकते हैं. साथ ही इन खास उत्पादों को खरीदकर शिल्पकारों को प्रोत्साहित कर सकते हैं.
6 फरवरी तक चलेगा सरस मेला
सरस मेला 6 फरवरी तक चलेगा और यह ग्रामीण और शहरी समाज को जोड़ने का एक अच्छा तरीका होगा. इसका मुख्य उद्देश्य शहरी लोगों को ग्रामीण जीवन से जुड़ने और उनकी मेहनत की कद्र करने का है. यहां हरियाणा सहित देशभर के राज्यों की संस्कृति और कलाएं देखने को मिल रही हैं.
पहली बार आयोजित हो रहा है मेला
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अकाउंटेंट गोविंद कौशिक ने बताया कि यह मेला फरीदाबाद में पहली बार आयोजित किया गया है. इसे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले जैसा ही महत्व दिया जा रहा है. उन्होंने मेले की खासियत बताते हुए कहा कि यहां पर सभी चीजें हाथों से बनाई गई हैं जो कारीगरों की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाती हैं.
ग्रामीण उत्पादों के लिए है बेहतरीन मंच
यह मेला न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है बल्कि हमारे देश की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने का जरिया भी है. जो लोग हस्तशिल्प और ग्रामीण उत्पादों में रुचि रखते हैं उनके लिए यह एक खास अवसर है. ऐसे में हर किसी को इस मेले में जरूर आना चाहिए और देश की कला और संस्कृति का आनंद लेना चाहिए.
Faridabad,Haryana
January 28, 2025, 14:13 IST
[ad_2]
