[ad_1]
दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजना।
फरीदाबाद के जिले टिकरी खेड़ा गांव में घर में चारपाई पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने देर रात काट लिया। जिसमें 6 वर्षीय आन्या की मौत हो गई। उसका भाई 8 वर्षीय जैद आईसीयू में भर्ती है। जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम
.
दोनों बच्चों के पिता आलिया ने बताया कि देर रात खाना खाकर दोनों बच्चे घर के अंदर चारपाई पर जाकर सो गये, रात में किसी सांप जैसे जीव ने दोनों बच्चों को काट लिया है। सुबह जब उठे तो देखा उनकी 6 वर्षीय बच्ची आन्या कुछ बोल नहीं रही, बेटा होस में नहीं था।
बच्चे की हालत गंभीर
इसके बाद दोनों बच्चों को गांव के पास अल्फ़ला मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जैद को इलाज के लिए सिविल अस्पताल से रेफर कर दिल्ली निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां उसकी अभी हालत नाजुक बनी हुई है।
दोनों का मुंह पड़ गया था नीला
आलिया ने बताया जब सुबह 6 बजे सो कर उठे तो देखा दोनों बच्चों के पैर के पास किसी जीव के काटने का निशान बना हुआ है। बच्ची का मुंह नीला पड़ गया है। मुह से भी झांग निकला हुआ है। बेटे के पैर से खून भी निकला हुआ था। लेकिन उसका मुंह नीला पड़ा। दोनों बच्चों को जब हिलाया गया तो बच्चों ने कोई हरकत नहीं की, फिर उन्हें लेकर अस्पताल लेकर गये।
[ad_2]
Source link