फरीदाबाद में बदला मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी Haryana News & Updates

[ad_1]

फरीदाबाद: फरीदाबाद में बीती रात हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया. दिन भर की गर्मी के बाद रात में आई इस ठंडक ने लोगों को राहत तो दी लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खासकर इस समय जब गेहूं की कटाई जोरों पर है और मंडियों में फसल खुले में पड़ी हुई है. ऐसे में आने वाले दो-तीन दिन बेहद अहम माने जा रहे हैं.

फरीदाबाद में बारिश

फरीदाबाद में बारिश शुरू हो चुकी है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बारिश कभी हल्की तो कभी तेज हो रही है. तेज हवाओं के साथ यह बारिश किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है. कई जगहों पर मंडी गेहूं खुले में सुखाया जा रहा है जिससे उन्हें नुकसान हो सकता है. अगर बारिश तेज हुई तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम यूं ही बदलता रहेगा. आज और कल कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में भी आंधी धूल भरी हवाएं और बीच-बीच में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है. फरीदाबाद के मोहना गांव की मंडी में गेहूं खुले में पड़ा हुआ है. टीन शेड कम होने की वजह से पूरी फसल को सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है. अगर लगातार बारिश होती है, तो गेहूं भीग सकता है जिससे उसकी गुणवत्ता खराब होगी और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. पहले भी बारिश की वजह से कई किसानों की फसल खराब हो चुकी है और अब जो बची-खुची फसल है वह भी खतरे में है.

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि आज और कल चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में रहने वाला है. हालांकि, 9 अप्रैल से ही थोड़ा घटेगा और उसके बाद एक हफ्ता मौसम थोड़ा ठीक रहेगा, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते और इसके साथ-साथ पंजाब के कई जिलों में काफी एक्टिविटी बढ़ी है.

पंजाब और चंडीगढ़ के नॉर्थ ईस्ट में यह बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने वाला है. बारिश ज्यादा तेज नहीं है रुक रुक कर बरसात होगी हालांकि किसानों के लिए थोड़ी राहत की यह बात है कि 9 तारीख से लेकर एक हफ्ता मौसम ठीक रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से वेस्टर्न डिस्टर्ब में जा सकती है फिर से मौसम खराब हो सकता है.

बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद जैसे जिलों में भी गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है. वहीं तापमान की बात करें तो गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 34.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि बाकी जिलों में यह 32 से 34 डिग्री के बीच रहा.

फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का यही हाल है. कभी तेज धूप तो कभी अचानक आंधी और बारिश. मार्च के दूसरे हफ्ते से ऐसा ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि इसकी वजह लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ है.

मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें

फिलहाल, लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें. वहीं किसानों के लिए ये समय काफी चुनौती भरा है. अगर समय रहते फसल को सुरक्षित नहीं किया गया तो मेहनत पर पानी फिर सकता है. आने वाले दो दिन किसानों के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं.

[ad_2]