फरीदाबाद में दोस्त की बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 30 साल के टैक्सी चालक की हत्या Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

फरीदाबाद के पल्ला इलाके में जय सिंह की सोनू खान, तुषार और अन्य ने चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी फरार हैं, गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

Zoom

हरियाण के फरीदाबाद के पल्ला इलाके में सोमवार देर शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद के पल्ला इलाके में सोमवार देर शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जय सिंह (30), निवासी गिरदावर कॉलोनी के रूप में हुई है, जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर था. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं.

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार, जय सिंह देर शाम अपने घर के पास खड़ा था. उसी दौरान उसका दोस्त सोनू उसके पास पहुंचा और बताया कि पास के खाली ग्राउंड में खड़े दो-तीन युवक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. इस पर जय सिंह, सोनू और सौरभ तीनों उस ग्राउंड में पहुंचे और वहां मौजूद युवकों से इस हरकत का विरोध किया. जय सिंह ने सख्त लहजे में युवकों को धमकाया, जिसके बाद वे वहां से चले गए.

पुलिस ने बताया कि कुछ समय बाद जय सिंह और सौरभ उसी ग्राउंड में बैठकर शराब पी रहे थे. इसी बीच पहले की रंजिश को लेकर वही युवक दोबारा मौके पर पहुंचे. सोनू खान, तुषार और अन्य साथियों ने जय सिंह को आवाज देकर ग्राउंड में बुलाया और फिर बहसबाजी हो गई.

विवाद बढ़ने पर झगड़ा हो गया, इसी दौरान सोनू खान ने अपने साथ लाए चाकू से जय सिंह पर कई वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल जय सिंह को उसके दोस्त तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि जय सिंह को 6 से 7 बार चाकू मारे गए और यह हमला साजिश के तहत किया गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

homeharyana

दोस्त की बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 30 साल के टैक्सी चालक की हत्या

[ad_2]