
[ad_1]
कर्मचारी राज्य बीमा निगम कॉलेज में हड़ताल पर बैठे डॉक्टर।

हरियाणा के फरीदाबाद जिला में कर्मचारी राज्य बीमा निगम कॉलेज के डॉक्टरों ने आज हड़ताल कर दी। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के बाद सभी डॉक्टरों में रोष है। जिसके चलते आज हड़ताल की गई डॉक्टरों की केंद्र और राज्य सरकार से मांग है कि
.
महिला डॉक्टरों को रात में भी करना पड़ता है काम
सभी डॉक्टरों ने प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग की और जोरदार नारेबाजी भी की। कर्मचारी राज्य बीमा निगम कॉलेज और अस्पताल के ज्यादातर डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के लिए न्याय की मांग की हैं। डॉक्टरों की मांग है कि महिला डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, क्योंकि महिला डॉक्टरों को रात में भी काम करना पड़ता है।
पश्चिम बंगाल सरकार व प्रशासन पर लगाया प्रश्न चिन्ह
डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार और वहां के प्रशासन के ऊपर भी प्रश्न चिन्ह लगाया कि अगर वहां महिला डॉक्टरों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। वरना क्या मजाल की एक बाहरी शख्श इस तरह की वारदात को अंजाम दे पाता। हड़ताल के दौरान कुछ महिला डॉक्टर भावुक भी होती दिखाई दी, उनके अंदर अपने साथी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के लेकर खासा रोष व्याप्त है।
[ad_2]
Source link