फरीदाबाद में चाहिए खुद का घर, तो सेक्टर 62 रहेगा आपके लिए बेस्ट..जानिए रेट Haryana News & Updates

[ad_1]

फरीदाबाद: फरीदाबाद का सेक्टर 62 इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है. कुछ साल पहले तक तो लोग इस इलाके का नाम भी ज्यादा नहीं लेते थे, लेकिन पिछले 4 से 5 सालों में यहां जैसे विकास की रफ्तार को पंख लग गए हैं. अब तो लोग यहां घर या प्लॉट खरीदने का ख्वाब देखने लगे हैं. वजह भी साफ है अच्छी सड़कें, तगड़ी कनेक्टिविटी, और हर बुनियादी सुविधा एक ही जगह मिल रही है. इसी के चलते सेक्टर 62 अब प्रीमियम रेजिडेंशियल एरिया बन गया है. प्रॉपर्टी के दाम लगातार चढ़ रहे हैं और आगे भी इसमें उछाल तय है.

बजट के हिसाब से भी मिलेगा प्लॉट

Local18 से बात करते हुए बिल्डर विजय मलिक ने बताया यह पूरा इलाका हुड्डा ने प्लान किया है, इसलिए यहां की प्लानिंग और सुविधाएं शानदार हैं. हर जरूरी चीज़ आसपास ही मिल जाती है. प्लॉट की साइज की बात करें तो यहां 60 गज से लेकर 500 गज तक के प्लॉट मिल जाते हैं. हर बजट के हिसाब से कुछ न कुछ है लेकिन जैसे-जैसे सेक्टर बना-संवरा, दाम भी उसी रफ्तार से बढ़े हैं.

क्या है कीमत

विजय मलिक के मुताबिक आज के समय में 60 गज का प्लॉट करीब 80 लाख रुपये में मिल रहा है. 100 गज वाला प्लॉट 1 करोड़ 40 लाख से 1.5 करोड़ के बीच है. 160 गज के लिए 2 से ढाई करोड़ रुपये देने पड़ेंगे. अगर बड़ा प्लॉट चाहिए तो 250 गज का 3 करोड़, 350 गज का करीब साढ़े तीन करोड़ और 500 गज का प्लॉट लगभग 5 करोड़ रुपये का है. यही प्लॉट 4 से 5 साल पहले सिर्फ 80 से 90 लाख में मिल जाते थे. अब देखिए करोड़ों में बिक रहे हैं.

क्या मिल रही हैं सुविधाएं

ये उछाल इसलिए आया क्योंकि सेक्टर में सारी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं और करीब के इलाके भी तेजी से डेवलप हो रहे हैं. बिजली, सीवरेज, चौड़ी सड़कें, कम्युनिटी सेंटर, शॉपिंग सेंटर सब कुछ तैयार. अभी हाल ही में यहां एक मंदिर भी बन गया है जिससे इस जगह की पहचान और मजबूत हुई है.

कनेक्टिविटी की बात करें तो सेक्टर 62 का कोई जवाब नहीं है. मुंबई एक्सप्रेसवे पास ही है दिल्ली या दूसरे बड़े शहर जाना अब आसान हो गया है. मथुरा रोड सिर्फ 4 किलोमीटर दूर है. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो सब 5 से 6 किलोमीटर के दायरे में मिल जाएंगे. सेक्टर के अंदर ही गवर्नमेंट स्कूल है जो यहां रहने वाले परिवारों के लिए बढ़िया सुविधा है.

प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने की एक और बड़ी वजह है ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, जिसका काम बड़ी तेजी से चल रहा है. सेक्टर 65 के पास इसका कनेक्टिविटी पॉइंट बनेगा तो इस पूरे इलाके की अहमियत और बढ़ जाएगी. लोग मान रहे हैं कि सेक्टर 62 में निवेश करना अभी के हिसाब से काफी फायदेमंद है.

अच्छे रिटर्न के लिए भी कर रहे हैं निवेश

कुल मिलाकर फरीदाबाद का सेक्टर 62 अब वो जगह बन चुका है, जहां लोग सिर्फ घर लेकर रहने के लिए नहीं बल्कि अच्छे रिटर्न की उम्मीद में निवेश भी कर रहे हैं. बेहतरीन सुविधाएं, तगड़ी कनेक्टिविटी, और दिन-ब-दिन बढ़ती कीमतें इन सब वजहों से अगले 4 से 5 सालों में ये इलाका और भी महंगा और खास हो जाएगा. शायद यही वजह है कि आजकल फरीदाबाद में घर बनाने का सपना देखने वाले ज़्यादातर लोग सबसे पहले सेक्टर 62 का ही नाम लेते हैं.

[ad_2]