फरीदाबाद में कंपनी में ब्लास्ट, आग भी लगी: दो पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे; पुलिस और दमकल टीम बुझाने में जुटी – Ballabgarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित एक निजी कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। आग लगने के दौरान जोरदार ब्लास्ट भी हुआ, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के चलते वहां काम कर रहे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में दो पुलिसकर्मी भी झुलस गए बताए जा रहे हैं, जो मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटे थे। घायलों को तुरंत इलाज के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अब तक फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में 35 लोगों के झुलसी हालत में पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इन सभी का उपचार किया जा रहा है। उधर, कंपनी में पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे है….

[ad_2]
फरीदाबाद में कंपनी में ब्लास्ट, आग भी लगी: दो पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे; पुलिस और दमकल टीम बुझाने में जुटी – Ballabgarh News