[ad_1]
Agency:News18 Haryana
Last Updated:
फरीदाबाद के बापूनगर में जलभराव और गंदगी की समस्या सालों से बनी हुई है. सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बहता है, जिससे बदबू और बीमारियां फैल रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नेता चुनाव के समय वादे करते हैं लेकिन…और पढ़ें
बापूनगर में जलभराव और गंदगी की समस्या.
हाइलाइट्स
- बापूनगर में सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बहने से बीमारियां फैल रही हैं.
- बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं.
- स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समाधान निकालने की मांग की है.
फरीदाबाद: फरीदाबाद के बापूनगर में रहने वाले लोग सालों से जलभराव और गंदगी की परेशानी झेल रहे हैं. यहां बने फ्लैटों में पानी निकासी की कोई सही व्यवस्था नहीं है. सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे हर तरफ बदबू और गंदगी फैली रहती है. बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं. दरअसल, यहां पर पानी निकलने का कोई रास्ता ही नहीं होता है. गंदा पानी जमा रहने से मच्छर बढ़ जाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में स्थानीय लोगों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन को जल्द समाधान निकालने की जरूरत है.
बापूनगर में रहने वाले सोनू ने लोकल 18 से बताया कि वह यहां ढाई साल से रह रहे हैं और तब से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है. उन्होंने कहा कि जो थोड़ी- बहुत सफाई नजर आ रही है. वह भी उन्होंने और इलाके के लोगों ने अपने पैसे मिलाकर करवाई है. चुनाव के समय नेता आए थे, बड़े- बड़े वादे किए थे कि सीवर की सफाई होगी और पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी. लेकिन चुनाव जीतने के बाद किसी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
20 सालों से रहने वाली गीता ने दी प्रतिक्रिया
बापूनगर की रहने वाली गीता पिछले 20 सालों से रह रही हैं. वह बताती हैं कि यह समस्या करीब 10- 12 साल से लगातार बनी हुई है. जब सरकार ने फ्लैट दिए थे, तब कुछ सुविधाएं थीं, लेकिन अब सबकुछ खराब हो चुका है.
बसंती बताती हैं कि चुनाव के समय नेता बड़े- बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद सब भूल जाते हैं. सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे बीमारियां फैल रही हैं. मगर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है.
पूरे इलाकों में फैली हुई है गंदगी
वहीं, नसरीन का कहना है कि पूरे इलाके में गंदगी फैली हुई है. बच्चों को बाहर भेजने में डर लगता है कि कहीं वे बीमार न पड़ जाएं. बापूनगर के लोगों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकाले और पानी निकासी व सीवर सफाई की सही व्यवस्था करे, ताकि वे साफ-सुथरे माहौल में रह सकें.
Faridabad,Haryana
February 03, 2025, 14:52 IST
[ad_2]


