फतेहाबाद: स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार नांगल चौधरी पहुंची आरती सिंह राव, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात Haryana Circle News

[ad_1]


हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव वीरवार को पहली बार नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। जहां उन्होंने भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। वहीं बंद कमरे में अधिकारियों के साथ मीटिंग कर क्षेत्र की स्वास्थ्य व अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद नांगल चौधरी विधानसभा में यह उनका पहला दौरा था। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सुबह करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल पर पंहुची। जहां कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता का अभिनंदन किया। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है।

[ad_2]