फतेहाबाद: लहरिया गांव के पास बेकाबू स्विफ्ट कार की पेड़ से हुई टक्कर, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल Haryana Circle News

[ad_1]


लहरिया गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और कई पलटें मारते हुए पास स्थित जलघर की पाइपलाइन से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक 22 वर्षीय अंकित कुमार निवासी गमरा, हिसार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना देकर एंबुलेंस बुलवाई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सीएचसी भूना लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हादसा कैसे हुआ, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों का अनुमान है कि युवक को अचानक नींद आ गई, या कार किसी अन्य वजह से बेकाबू हुई होगी। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई पुख्ता कारण सामने नहीं आया है। कार के कई बार पलटने और पाइपलाइन से टकराने के बाद जलघर के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जैसे ही चालक के बयान दर्ज किए जा सकेंगे, हादसे के वास्तविक कारण का पता लगाकर नियमित कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]