[ad_1]
{“_id”:”693ad29e9654316d9c035a98″,”slug”:”video-body-of-a-minor-found-on-railway-track-2025-12-11″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहाबाद: रेलवे ट्रैक पर मिला नाबालिग का शव, परिजनों ने शराब पिलाकर हत्या के लगाए आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शहर के शक्ति नगर कॉलोनी के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर का शव बलियाला हेड के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। मामले में परिजनों ने दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने शहर थाने में पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपियों को जल्द काबू करने की मांग की है।
मृतक के पिता दीपक ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा पीयूष सैलून में काम सीखता था। उसके लड़के को 9 दिसम्बर को वेदप्रकाश की दुकान से शाम 6 बजे सुरेंद्र और अमन नामक लड़के बुलाकर लेकर गए थे। उसने बताया कि उसी दिन करीबन साढ़े सात बजे फोन आया कि दादी मैं 15 मिनट में घर आ रहा हूं, उसके बाद उसके बेटे का फोन बंद कर दिया गया। फिर वे सुरेंद्र के फोन पर बात करने का प्रयास करते रहे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
दीपक ने कहा कि साढ़े दस बजे सुरेंद्र ने मुझे साढ़े दस बजे फोन करके बताया कि आपके बेटे को साढ़े 7 बजे ढाब बस्ती के पास छोड़ दिया है। दीपक ने कहा कि दोनों आरोपियों ने उसके बेटे को शराब पिलाकर, मारपीट करके उसे रेलवे लाइन के बीच लिटाकर रेलगाड़ी के नीचे देकर हत्या की है। हमने आस-पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पाया कि दोनों आरोपी उसके बेटे को लेकर गए हैं। उसके पिता ने कहा कि दोनों आरोपी करीबन एक सप्ताह से उसके बेटे के पास मिलने आते थे दोनों ने किसी रंजिश के चलते उसके बेटे की हत्या की है।
रेलवे चौकी इंचार्ज राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार को टोहाना रेलवे स्टेशन इंचार्ज ने सूचना दी थी कि बलियाला हेड के पास एक युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अपस्ताल के शवगृह में रखवाया था। उन्होंने बताया कि अब बच्चे की पहचान पीयूष के तौर पर हुई है जिसके परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान के आधार पर कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
[ad_2]



