फतेहाबाद में ओपीडी रजिस्ट्रेशन पर दो कर्मचारियों की डयूटी, पर्ची के लिए मरीजों की लगी लाइनें Haryana Circle News

[ad_1]


नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन पर दो ही कर्मचारियों की तैनाती होने के कारण बुधवार को मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। पर्ची कटवाने के लिए मरीजों को आधे घंटे तक लाइनों में लगे रहना पड़ा।

अस्पताल में रोजाना 1000 से 1100 मरीजों की ओपीडी होती है। लेकिन यहां पर पर्ची काटने के लिए दो ऑपरेटर होने के कारण मरीजों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ई उपचार के तहत नागरिक अस्पताल में ऑनलाइन पर्ची काटी जाती है। मरीज का रिकॉर्ड ई उपचार सर्वर पर ऑनलाइन दर्ज होता है। बुधवार को मौसम साफ होने के कारण मरीजों की संख्या भी ज्यादा रही है।

[ad_2]