फतेहाबाद में ओपीडी का काम अटका, सीएमओ ने किया निरीक्षण, दिखाई कमियां Haryana Circle News

[ad_1]


नागरिक अस्पताल करीब 6 माह से चल रहे सुंदरीकरण कार्य के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रथम तल पर ओपीडी कक्ष भी तैयार नहीं हो पाए है। मरीजों को हो रही परेशानी के चलते बुधवार को सिविल सर्जन डॉ.बुधराम ने सहायक एसएमओ डॉ.गुंजन बंसल, डॉ.रासिद व नर्सिंग ऑफिसर को साथ लेकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व ठेकेदार मौजूद रहे। सीएमओ ने नेत्र विभाग, टीबी रोग विभाग, चर्म रोग विभाग की ओपीडी का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है। सीएमओ ने कहा कि छोटे-छोटे काम के कारण ओपीडी शुरू नहीं हो रही है।

[ad_2]