फतेहाबाद में एनीमिया मुक्त अभियान शुरू Haryana Circle News

[ad_1]


स्वास्थ्य विभाग ने फतेहाबाद जिले में एनीमिया मुक्त अभियान की मंगलवार से शुरुआत की है। जिले में विभाग 30 दिनों में 2.53 लाख लोगों के खून की जांच करेगा। जांच के दौरान अगर कोई एनीमिया ग्रसत मिलता है तो उसका उपचार शुरू किया जाएगा। विभाग की टीमें लगातार उसका फॉलोअप करेंगी। एनीमिया मुक्त अभियान के लिए 147 टीमें गठित की गई है। जिसमें 14 शहरी और 135 ग्रामीण टीमें शामिल है। ग्रामीण टीमों को रोजाना 7980 लोगों और शहरी टीमों को 840 लोगों की रोजाना जांच करनी होगी। विभाग 6 माह के शिशु से लेकर फ्रंटलाइन वर्कर तक के खून की जांच करेगा। इसको लेकर अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

[ad_2]