फतेहाबाद में अस्पताल की पांच छतों और तीन बनाए गए जमीन पर साइन, ऑक्सीजन प्लांट से ली जाएगी आपातकाल में बिजली सप्लाई Haryana Circle News

[ad_1]


भारत और पाक के बीच बढ़ते तनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। नागरिक अस्पताल में पांच छतों और तीन जमीन पर साइन बनाए गए है। ये अस्पताल साइन इसलिए बनाए गए है ताकि पता चल पाए कि इस जहग पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध है। ये साइन नागरिक अस्पताल के मुख्य भवन, जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक, नशा मुक्ति केंद्र, आयुष विभाग और नर्सिग हॉस्टल की छत व इमरजेंसी के सामने और ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष के सामने जमीन पर अस्पताल साइन बनाए गए है।

इसके अलावा नागरिक अस्पताल प्रशासन प्रशासन आपात स्थिति में ऑक्सीजन प्लांट के लिए लगाए गए जनरेटर से बिजली लेगा। अस्पताल में दो ऑटोमेटिक जनरेटर पहले लगे है। आपातकाल में अगर बिजली कट होता है तो अस्पताल प्रशासन ऑक्सीजन प्लांट के जनरेटर से भी बिजली सप्लाई ले पाएगा। इसको लेकर शुक्रवार कनेक्शन करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

[ad_2]