फतेहाबाद में अस्पतालों में डॉक्टर पूरी तरह से हड़ताल पर; इमरजेंसी अनुबंध के सरारे, सीएचसी और पीएचसी पर हालात खराब Haryana Circle News

[ad_1]


जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिले के 18 अस्पतालों में डॉक्टर पूरी तरह से हड़ताल पर रहे। हालांकि फतेहाबाद जिला नागरिक अस्पताल में दो दिन बाद मनोरोग और चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू हो गई।

हड़डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी भी बुधवार को स्थाई रूप से शुरू हुई। लेकिन टोहाना के नागरिक अस्पताल, सीएचसी जाखल, भूथनकलां, भट़टकलां, बड़ोपल और भूना समेत 18 अस्पतालों में डॉक्टर पूरी तरह से हड़ताल पर रहे। रतिया नागरिक अस्पताल में भी पांच में चार डॉक्टर हड़ताल पर होने के कारण व्यवस्था बिगड़ी।

जिले में 84 डॉक्टरों में से 69 हड़ताल पर रहे और 15 चिकित्सक डयूटी पर पहुंचे। यहां तक 6 में से 2 एसएमओ भी हड़ताल में शामिल हुए। जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्ते के काटने पर मरीज को एंटी रैबीज वैक्सीन भी नहीं लग पाई। पीएचसी अशोक नगर में स्वास्थ्य सेवाएं तीन दिन से बंद है। वहां पर तैनात डॉक्टर हनुमान की डयूटी फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगा रखी है।

[ad_2]