फतेहाबाद: पीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर व स्टाफ, पार्षदों ने सीएमओ को भेजी शिकायत Haryana Circle News

[ad_1]


शहर के अशोक नगर में पीएचसी में डॉक्टर व अन्य स्टाफ न होने पर मौके पर पहुंचे पार्षद सुभाष नायक, चंद्रभान और मनोनीत पार्षद जगदीश ने सिविल सर्जन डॉ. बुधराम को शिकायत भेजी है। सीएमओ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट मांगी है।

पार्षदों ने बताया कि अर्बन पीएचसी में स्टाफ नहीं आता है और डॉक्टर के न होने पर अस्थाई व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। बुधवार को दवाई लेने पहुंचे मरीजों ने बताया कि यहां पर डॉक्टर नहीं और न ही फार्मेसी ऑफिसर हैं। लैब तकनीशियन भी मौजूद नहीं हैं। पूछने पर बताया गया कि चार एएनएम की ड्यूटी कैंप में लगी है। डॉक्टर छुट्टी पर है। मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स भी दूसरे कमरें में मौजूद थी जो कि यहां आने वाले मरीजों को नहीं संभाल रही है। मरीजों को दवाई भी प्रशिक्षु दे रहा है।

[ad_2]