फतेहाबाद: पराली से भरी ट्रॉली की टक्कर से कार सवार युवक की मौत Haryana Circle News

[ad_1]


रतिया रोड़ पर गांव जापतेवाला के पास सोमवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रतिया के गांव सहनाल निवासी 26 वर्षीय अमन पुत्र कृष्ण कंबोज गांव में ही पोल्ट्री फार्म चलाता है। सोमवार को वो अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर अपने व्यवसाय संबंधित टोहाना में कुछ सामान खरीदने गया था। यहां से वो सामान लेकर वापिस अपने गांव लौट रहा था, जबकि कुलां रतिया मार्ग पर गांव जापतेवाला के पास पहुंचने पर उसकी कार सामने से आ रहीं पराली की गांठों से लदी ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गईं। टक्कर इतनी भयानक थी कि इससे ऑल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गई। इससे वहां मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद चालक मौके पर अपना ट्रैक्टर ट्राली वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण व राहगीर घटनास्थल पर एकत्रित हुए। इस पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने लोगों के सहयोग से कार में फंसे युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह तोड़ चुका था। इसके बाद शव की शिनाख्त कर, इसकी सूचना उसके स्वजनों को दी। मौत की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टोहाना भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है। चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ़ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

[ad_2]