[ad_1]
एक तरफ किसान जहां डीएपी खाद और यूरिया के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निजी खाद विक्रेताओं के गोदाम खाद और यूरिया के बैगों से भरे पड़े हैं। इसका खुलासा वीरवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की टीम द्वारा फतेहाबाद में विभिन्न खाद विक्रेताओं के गोदामों का किए गए निरीक्षण के दौरान हुआ। किसान संघर्ष समिति की टीम ने आज प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान के नेतृत्व में अनाज मण्डी स्थित अनेक खाद विक्रेताओं के गोदामों में जाकर वहां रखे स्टॉक को चैक किया। इस दौरान उनके साथ कृषि विभाग से क्यूसीआई जयबीर भी मौजूद रहे। किसान संघर्ष समिति की टीम ने अनाज मण्डी में करीब 8 विक्रेताओं के गोदामों को चैक किया और पाया कि इन गोदामों में करीब 10 हजार बैग यूरिया और 3 हजार बैग डीएपी के रखे हुए थे। इस दौरान किसान नेताओं ने खाद और यूरिया के साथ किसानों को जबरदस्ती दूसरे प्रोडक्ट खरीदने के लिए मजबूर करने की भी कड़े शब्दों में निंदा की और इस पर तुरंत रोक की मांग की।
[ad_2]



