फतेहाबाद: नहर में कूदी महिला, सर्च ऑपरेशन जारी Haryana Circle News

[ad_1]


जींद जिले के गांव कालवन में विवाहिता 25 वर्षीय शारदा नामक महिला ने बलियाला हेड पर नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने सूचना परिजनों को दे दी। मृतका शारदा नरवाना के गांव सूदकैन की रहने वाली थी जिसका विवाह गांव कालवन निवासी गोविंदा के साथ हुआ था। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार महिला घर से कूड़ा फेंकने की बात कहकर घर से गई थी जिसने नहर में कूदने से पहले अपने परिजनों को फोन करके सूचित भी किया था कि वह नहर में अपनी जान दे रही है। राहगीर ने बताया कि एक महिला उसके पास आई और अपने परिजनों को फोन करने के लिए फोन मांगा लेकिन कुछ समय बाद वह नहर में कूद गई।

[ad_2]