फतेहाबाद: नशा समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा, मिलकर करना होगा इसका अंत Haryana Circle News

[ad_1]


अनुभवी स्वास्थ्य मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट हरियाणा (रजि.) की मासिक बैठक श्रीगुरु रविदास धर्मशाला में ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजायब सिंह फतेहपुरी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। भीषण ठंड की परवाह न करते हुए भारी तादाद में सदस्यों ने भाग लिया मीटिंग हॉल खचाखच भरा हुआ था बैठक का संचालन ट्रस्ट के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता डॉ. रघुबीर जांगड़ा ने बखूबी किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजायब सिंह फतेहपुरी ने समाज में तेजी से फैल रहे नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, स्वास्थ्य कर्मियों और युवाओं से आह्वान किया कि हम सभी को मिलकर नशे रूपी दानव को समाज से जड़ से समाप्त करना होगा, तभी एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सक डॉ. अमित जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में मौसम के अनुसार होने वाली बीमारियों तथा पेट से संबंधित रोगों की विस्तृत जानकारी दी तथा सहारा हॉस्पिटल हिसार की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं पर प्रकाश डाला।
बैठक में ट्रस्ट के सचिव एवं टोहाना ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. गुरदीप सिंह ढिल्लों, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बलवान सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सलाहकार डॉ. जगमोहन अरोड़ा, जिला सचिव डॉ. संदीप खान, ब्लॉक प्रधान डॉ. सुल्तान भोडिया खेड़ा, मेट्रो इंस्टिट्यूट नरवाना के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विनोद मर्याद, जिला उपप्रधान डॉ. महावीर धारसूल, भूना ब्लॉक प्रधान डॉ. राम सिंह बुचान, उकलाना ब्लॉक प्रधान डॉ. जौरा सिंह सैंगण, ब्लॉक सचिव डॉ. रमणदीप ढेर, डॉ. सतनाम शकरपुरा, डॉ. जगदीश अमानी, डॉ. पवन पुथला, डॉ. संजीव भाटिया लोहा, डॉ. रघुबीर धारसूल, डॉ. सुखविंदर तलवाड़ी, डॉ. राजपाल बलियाली, डॉ. सुरेंद्र अंकोली सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[ad_2]