फतेहाबाद नगर परिषद अधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर दुकानदारों की ली बैठक Haryana Circle News

[ad_1]


नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर पुरानी सब्जी मंडी दुकानदारों की अधिकारियों ने बैठक ली। अधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक न बेचने के निर्देश दिए। बैठक में दुकानदारों ने दो टूक कहा कि जो नहीं बेच रहा है उन पर सख्ती है लेकिन नई सब्जी मंडी में सबसे ज्यादा पॉलिथिन प्रयोग हो रहा है।

सुबह सबसे ज्यादा बिकता है। प्रशासन ने अभी तक ये जांच करने की जरूरत नहीं समझी है कि नई सब्जी मंडी में कहां से पॉलिथिन आ रहा है। बैठक के दौरान प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ रमित शर्मा, सीएसआई नगर परिषद सतताल सैनी, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ, रोहताश मौजूद रहे।

बैठक में सीएसआई ने कहा कि 120 माइक्रोन से कम का पॉलिथिन न बेचें, दुकानदारों ने कहा कि पैकिंग पॉलिथिन को लेकर दिक्कत आ रही है, ये कम माइक्रोन के नहीं है, इसको लेकर मुख्यालय से राय ली जाए।

[ad_2]