फतेहाबाद: धार्मिक स्थल का अपमान करने वाले दो आरोपी काबू Haryana Circle News

[ad_1]


थाना शहर पुलिस ने धार्मिक स्थल का अपमान करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के अशरफाबाद निवासी फैज मोहम्मद पुत्र सकरूला व सुंदर नगर निवासी राकेश उर्फ बिल्लू को काबू किया है।

एसपी फतेहाबाद सिद्धांत जैन ने बताया कि सुन्दर नगर निवासी बाबा पालाराम की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पड़ोस स्थित मदरसे से जुड़े कुछ व्यक्ति लगातार गाली-गलौज करते हैं, धार्मिक स्थल को अपवित्र करने, महिलाओं व नाबालिग बच्चों को धमकाना, अश्लील हरकतें करना, तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाना, रास्ता अवरुद्ध करना और अवैध निर्माण करना जैसी गतिविधियों में संलिप्त हैं। इससे परिवार और आसपास के लोगों में भय व तनाव का माहौल बना हुआ था।

शिकायत की प्रारंभिक जांच में तथ्य सही पाए गए, जिसके आधार पर थाना शहर में धारा 299, 351(2), 3(5) BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

[ad_2]