फतेहाबाद: देवीलाल मार्केट में बरामदों पर चला पीला पंजा, बैंक व शोरूम के आगे रैंप तोड़े Haryana Circle News

[ad_1]


नगर परिषद ने सोमवार को फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने ताऊ देवीलाल में दुकानों के आगे बनाए गए बरामदों को तोड़ दिया। इसको लेकर दुकानदारों ने टीम का विरोध किया। ताऊ देवीलाल मार्केट में अस्पतालों के आगे बने बरामदों को भी तोड़ने के लिए 12 घंटे का नोटिस दिया गया है। रात 8 बजे टीम कार्रवाई करेगी। टीम ने एचडीएफसी बैंक के आगे बनी सीढियों को तोड़ने के लिए भी नोटिस जारी किया। टीम की इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही।
अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान डीएमसी संजय बिश्नोई खुद मौजूद रहे। डीएमसी ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर कोई छूट नहीं है। अगर किसी ने एक से दो फीट अतिक्रमण कर रखा है हटाया जाएगा। ये कार्रवाई 25 नवंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान नगर परिषद के ईओ राजेंद्र सोनी, सचिव गोविंद, एसआई महेश कुमार मौजूद रहे। ताऊ देवीलाल मार्केट में कार्रवाई के बाद टीम ने हिसार रोड पर पीएनबी बैंक के बाहर सीढि़यों को तोड़ दिया। टीम इसके बाद बीघड़ रोड पर पहुंची। यहां पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने तक अवैध रूप से बने शेड तोड़ दिए और शोरूम व दुकानों के बनी सीढि़यों और रैंप को भी तोड़ दिया गया। फतेहाबाद के बाद भूना में भी अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई शुरू हुई है।

[ad_2]