फतेहाबाद: चलती कार में लगी आग, सामने आया वीडियो Haryana Circle News

[ad_1]


शहर के गांव कन्हडी से राजगढ ढोबी की ओर जाते समय हुंडई की 2024 मॉडल वेन्यू कार में अचानक आग लग गई जिसके चलते चालक ने एकदम बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कार चालक ने सूचना दमकल विभाग व डायल 112 को दी जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

ग्रामीण शमशेर ने बताया कि वह टोहाना से अपने गांव जा रहा था तो कन्हडी से कुछ आगे चलकर उसकी गाडी गर्म होने लगी जब वह बाहर निकला तो आग की लपटे निकलनी शुरू हो गई। उसने बताया कि आग की सूचना डायल 112 को दी गई ओर दमकल विभाग को बुलाया गया। उसने बताया कि गांव से ग्रामीण आ गए जिन्होनंे आग पर काबू पाने के लिए कार्य शुरू कर दिया। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया है, फिलहाल आग के कारणों का पता नही चल पाया है। उसने बताया कि उसने वर्ष 2024 में यह कार ली थी जिसका बीमा भी है। किसान मनोज ने बताया कि वह खेत में अपना कार्य रहा था जब देखा तो आग की लपटे उठ रही थी। उसने बताया कि दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि कार मालिक जल्दी से कार से उतर गया नही तो जान माल को नुकसान हो सकता था।

[ad_2]