{“_id”:”6900a26ec158ba99ae01e2cd”,”slug”:”video-sp-reached-to-meet-the-family-of-the-deceased-youth-2025-10-28″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहाबाद: गांव मिराना में नशे की ओवरडोज से हुई थी युवक की मौत, मृतक युवक के परिवार से मिलने पहुंचे एसपी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने मंगलवार को गांव मिराना पहुंचकर नशे की लत के कारण काल का ग्रास बने एक युवा मृतक के परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और यह भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में पूरी सख्ती बरतेगा ताकि कोई और परिवार इस पीड़ा से न गुज़रे।
एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि अब फतेहाबाद का कोई भी युवा नशे की गिरफ्त में नहीं फंसने दिया जाएगा। पुलिस की मुहिम अब और तेज़ होगी। हर सप्लायर, हर डीलर और हर एजेंट तक पहुंचकर कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “जो भी युवा के भविष्य से खेल रहा है, उसके लिए जिले की मिट्टी में अब कोई जगह नहीं।”
एसपी ने बताया कि जिलेभर में थाना स्तर पर जागरूकता अभियान, स्कूल-कॉलेज कार्यक्रम, और ड्रग हॉटस्पॉट पर सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
गांव मिराना के लोगों ने एसपी का आभार जताया कि उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर न सिर्फ हौसला बढ़ाया बल्कि पूरे गांव को यह संदेश दिया कि समाज को अब मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।