[ad_1]
टोहाना में लगातार पिछले कुछ महीने से अवैध कॉलोनियों का जाल बिछना शुरू हो गया है। जिन पर प्रशाशन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। एक लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद एसडीएम टोहाना प्रतीक हुड्डा ने जिला योजनाकार विभाग से शहर में कार्यवाही के लिए कहा तो विभाग द्वारा चार अवैध कॉलोनियों को नोटिस दिया गया है जिसमें दो कॉलोनियों के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन कालोनियों में अवैध निर्माण किया गया तो डेवलपमेंट ऑफ अर्बन एक्ट 1975 के तहत कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि रतिया रोड पर बनी देव रचना लोक के पीछे कुछ लोगों द्वारा अवैध कालोनी काटे जाने की शिकायत ई मेल के माध्यम से आई थी जिसके बाद उनके द्वारा जिला नगर योजनाकार विभाग को अवैध कालोनियों की जानकारी बारे लिखा था तो शहर में चार कालोनी अवैध मिली जिन्हें नोटिस दिए गया है। एसडीएम ने बताया कि रतिया रोड पर देव रचना के पीछे, बाईपास पर बस स्टैंड के साथ, बस स्टैंड के पीछे व डीएवी स्कूल के पास अवैध कालोनी की जानकारी सामने आने पर कार्रवाई की गई है।
[ad_2]



