{“_id”:”693a4bfce126c15e810b5f8d”,”slug”:”video-cash-and-jewelry-were-stolen-from-a-house-in-tohana-fatehabad-2025-12-11″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहाबाद के टोहाना में मकान में घुसकर नकदी व जेवर चुराए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शहर की प्रीत नगर कालोनी में अज्ञात बाइक सवार घर में घुसकर हजारों की नकदी, सोने व चांदी की ज्वेलरी चुराकर ले गया है। चोरी के बाद चोर घर से बाइक से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। महिला ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है। इसे पहले भी करीबन 6 माह पहले महिला के घर से चोरी की हो चुकी है लेकिन पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की गई है।
महिला रीना ने बताया कि 8 दिसंबर को वह अपने परिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे जब वे वापस आए तो देखा कि अज्ञात चोर उसके घर की अलमारी में रखे 7 हजार की नकदी, दो सोने की बालियां और चांदी की ज्वेलरी भी चोरी करके ले गया है। महिला ने बताया कि आरोपी घर से सामान चुराने के बाद बाहर आता हुआ नजर आ रहा है। उसने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।