{“_id”:”6938f33014da1f0adc0995db”,”slug”:”video-stray-animal-in-tohana-fatehabad-caused-a-dumper-to-climb-onto-the-footpath-2025-12-10″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहाबाद के टोहाना में बेसहारा पशु आगे आने से डंपर फुटपाथ पर चढ़ा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित हर्बल पार्क के सामने देर रात्रि एक डंपर के सामने बेसहारा पशु आने से फुटपाथ पर चढ़ गया। जिससे उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने इंचार्ज करमचंद के नेतृत्व में वाहनों को साइड से निकाला जा रहा है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो।
डंपर चालक झज्जर निवासी रघुवीर ने बताया कि वह पंजाब के तलवंडी से फ्लाई ऐश (राखी) लेकर राजस्थान जा रहा था। रात्रि के समय अचानक बेसहारा पशु डंपर के आगे आ गया, उसे बचाते समय हादसा हो गया और उसने कूद कर अपनी जान बचाई है।
उसने बताया कि रोड पर साइन बोर्ड न होने की वजह से फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ गई।जिससे उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।