{“_id”:”690099af39963deeed03b9b4″,”slug”:”video-former-minister-devendra-bablis-dream-project-the-panchayat-ghar-office-construction-in-tohana-fatehabad-will-not-be-completed-on-time-2025-10-28″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फतेहाबाद के टोहाना में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली का ड्रीम प्रोजेक्ट, पंचायत घर कार्यालय निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाएगा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पूर्व में हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री रहे देवेंद्र बबली का ड्रीम प्रोजेक्ट पंचायत घर का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाएगा जिसके चलते अब ठेकेदार ने विभाग को पत्र लिखकर एक साल की एक्सटेंशन देने का समय मांगा है। पंचायत विभाग के अधिकारियों ने आगामी कार्यवाही करते हुए पत्र को सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।
उक्त कार्य को ठेकेदार द्वारा दिसंबर 2025 में पूरा किया जाना था लेकिन पेड़ बचाओ आंदोलन, ठेकेदार द्वारा चार महीने काम बंद करने सहित अनेक रुकावटों के कारण करीबन 7 महीने कार्य प्रभावित होना भी बताया गया है।
पंचायत विभाग के एसडीओ करमचंद ने बताया कि समाजिक संस्था द्वारा पेड़ बचाओ आंदोलन चलाया, अब निजी कारणों के चलते कुछ महीने के लिए ठेकेदार द्वारा कार्य रोक दिया था। ठेकेदार द्वारा उक्त कार्य को दिसंबर 2025 में पूरा किया जाना था लेकिन वो पूरा नहीं पाएगा जिसके चकते अब ठेकेदार ने एक साल का समय बढ़ाने के लिए लिखा है। विभाग ने पत्र को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है।