फतेहाबाद के टोहाना में पुन्नी किसान मेला कल, देशभर से किसान लेंगे भाग Haryana Circle News

[ad_1]


शहर के भुना रोड़ स्थित विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स परिसर में दस नवंबर से तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी के एमडी दीप सिंह पुन्नी ने दी। दीप सिंह ने बताया कि किसानों को समृद्ध और खुशहाल करने के उद्देश्य से पुन्नी परिवार द्वारा कृषि यंत्र बनाए जाते है। उन्होंने बताया कि इस मेले में नई नई तकनीक की मशीनें किसानों को देखने को मिलेगी।

सरसों और ग्वार की खेती करने वाले किसानों के लिए नई मशीन का लोकार्पण भी किया जाएगा जिसका किसानों को आने वाले में बहुत लाभ मिलेगा। दीप सिंह ने बताया कि पुन्नी परिवार किसानों के लिए किसानी आसान करने की दिशा में काम करता रह रहा है।

उन्होंने कहा कि काम आसान खुशहाल किसान के ध्येय पर कार्य कर रहा है। दीप सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसान मेले में भाग लेकर नई तकनीक से बनी मशीन का अवलोकन करे और अपने विचार साझा करे। उन्होंने बताया कि इस किसान मेले में देश भर के अनेक राज्यों से किसान मेले में भाग लेंगे।

[ad_2]