in

फतेहाबाद के टोहाना में गांव समैन में मकान की छत गिरी, व्यक्ति की मौत Haryana Circle News

फतेहाबाद के टोहाना में गांव समैन में मकान की छत गिरी, व्यक्ति की मौत  Haryana Circle News

[ad_1]


टोहाना ब्लॉक के गांव समैन में बारिश से मकान की छत व दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रणधीर सिंह(48) के रूप में हुई है। रणधीर सिंह टोहाना शहर में दुकान पर कार्य करता था।

मृतक के भतीजे पवन सोनी ने बताया कि उसके चाचा रणधीर सिंह मंगलवार शाम को टोहाना से काम पर से वापिस घर लौटे थे। वह घर में बारिश के पानी की सफाई के काम में लगे थे,तभी अचानक घर की छत व दीवार गिर गई। रणधीर सिंह छत के नीचे दब गया।

आस पास के पड़ोसियों ने उसे बाहर निकाला। इस हादसे में रणधीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद उन्हें टोहाना के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

रास्ते में बरवाला के पास रणधीर ने दम तोड़ दिया। रणधीर सिंह की पत्नी संतोष देवी दिव्यांग है। उनके दो बेटे है। मृतक के परिजनों ने सरकार व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

[ad_2]

Rohtak News: प्रशासन को आगाह करने पर भी डूब गई हिला वाली बस्ती  Latest Haryana News

Rohtak News: प्रशासन को आगाह करने पर भी डूब गई हिला वाली बस्ती Latest Haryana News

ट्रम्प बोले- भारत का अमेरिका से एकतरफा रिश्ता:  उन्होंने 100% टैरिफ लगाया, वे हमसे व्यापार कर रहे थे, क्योंकि हमने चार्ज नहीं वसूला Today World News

ट्रम्प बोले- भारत का अमेरिका से एकतरफा रिश्ता: उन्होंने 100% टैरिफ लगाया, वे हमसे व्यापार कर रहे थे, क्योंकि हमने चार्ज नहीं वसूला Today World News