फतेहाबाद के टोहाना में कार्तिक मास के उपलक्ष्य में सनातन धर्म महिला मंडल की ओर से विशाल लंगर आयोजित Haryana Circle News

[ad_1]


सनातन धर्म मंदिर महिला मंडल की और से कार्तिक मास के सम्पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत महिला मंडल द्वारा पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समिति प्रधान राजरानी के नेतृत्व में किया गया।

उन्होंने बताया कि कार्तिक मास की शुरुआत में यह विशेष कार्यक्रम शुरू किया जाता है, कार्तिक मास पूर्ण होने पर अंतिम दिन विशेष पूजन के बाद लंगर लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 साल से संस्था द्वारा यह किया जा रहा है। वहीं, रविवार को नगर खेड़ा परिसर में रविवार को चावला का प्रसाद लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले पंडितों को लंगर खिलाकर शुरुआत की गई जिसके बाद हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजरानी, अमरजीत, नीलम, आशा, बिमला, ममता, मूर्ति, अंजू, अनीता उपस्थित रही।

[ad_2]