फतेहाबाद के जाखल में घग्गर नदी के बढ़ते जलस्तर से मिली राहत, किसानों ने रखा तीन दिवसीय अखंड पाठ Haryana Circle News

[ad_1]


किसानों द्वारा जाखल घग्घर नदी के किनारे अखंड पाठ करवाया जा रहा है। जानकारी देते हुए किसान लाभ सिंह ने बताया कि यह आखंड पाठ शुक्रवार को शुरू हुआ है जो की रविवार तक चलेगा। किसानों ने कहा कि घग्गर नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सभी किसानों की तरफ से गुरुद्वारा साहिब में मन्नत मांगी गई थी कि परमात्मा हमारे क्षेत्र को सुरक्षित रखें, जिसे वाहेगुरु ने हमारी अरदास सुनी और हमारी मेहनत भी रंग लाई।

उन्होंने कहा कि जिसे लेकर हम परमात्मा का शुक्रिया करते हैं। इस आयोजन को लेकर गांव उदयपुर के लाभ सिंह, नसीब, बलकार सहित अन्य किसानों ने बताया कि पूरे क्षेत्रवासियों और आसपास के गांवों के सहयोग से यह अखंड पाठ करवाया जा रहा है।

इसमें जिलेभर के लोगों से अपील की गई है कि वे पहुंचकर गुरबाणी का श्रवण करें और साथ ही चल रहे अटूट लंगर का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। अखंड पाठ के चलते क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

[ad_2]