फतेहाबाद: अल्ट्रासाउंड संचालक पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप, दी शिकायत Haryana Circle News

[ad_1]


इंदिरा कालोनी की रहने वाली पिंकी रानी ने चंडीगढ़ रोड पर नगर परिषद के समाने स्थित पंजाब असल्ट्रासाउंड संचालक पर रिपोर्ट में एपेंडिक्स बताकर ऑपरेशन करवाने की बात कहकर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएमओ टोहाना व सीएम विंडो में शिकायत देकर सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है ताकि अल्ट्रासाउंड संचालक दोबारा किसी के साथ ऐसा न कर सके। इस बारे में जब अल्ट्रासाउंड संचालक डॉ पायल के अस्पताल में फोन किया था कर्मचारियों ने उनके पति डॉ दीपक से बात करने के लिए कहा लेकिन डॉ दीपक ने फोन नहीं उठाया। शिकायत में महिला पिंकी ने बताया कि 14 जुलाई को उसने उक्त जगह से अल्ट्रासाउंड करवाया जिसमें उन्होंने अपेंडिक्स होना बताया जब उन्होंने रिपोर्ट आरएमसी अस्पताल में दिखाई तो जल्द से जल्द ऑपरेशन करवाने के लिए कहते हुए बोले कि यह अपेंडिक्स कभी भी फट सकती है। वह किसी अन्य कारण से ऑपरेशन न करवाने की बात कहकर आ गई तो 18 जुलाई को वह डॉ अभिषेक कक्कड़ से मिली जिसके बाद उन्होंने सिहाग अल्ट्रासाउंड के पास भेजा जिनकी रिपोर्ट में कोई दिक्कत नहीं आई। उसने कहा कि पंजाब अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोसिस वालो ने लापरवाही करते हुए उनका आर्थिक, मानसिक व शारीरिक नुकसान किया है यदि व दोबारा अल्ट्रासाउंड नहीं करवाती तो अनहोनी हो सकती थी। उसने 19 जुलाई को जब गलत रिपोर्ट बारे बातचीत की तो उन्होंने रुपए वापस करने के लिए कहा कि मामला रफा दफा कर दो। जब वह नहीं मानी तो संचालक ने सरकार से जान पहचान की बात कहकर कहा तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती हो इसलिए मांग करते है कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

[ad_2]