[ad_1]
शहर में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान बुल्डोजर से शेड तोड़ने का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। टोहाना के बाद फतेहाबाद शहर में दशहरे के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक बाजार बंद रखने का पहले ही एलान किया गया था। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों ने बैठक कर व्यापारियों के समर्थन में अपना रुख स्पष्ट किया। वहीं पहली बार पार्षद खुलकर सामने आए है।
नगर परिषद पार्षदों की बैठक मंगलवार दोपहर को पार्षद मोहन लाल नारंग के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में प्रधान और उपप्रधान अपने अन्य कार्यों के कारण शामिल नहीं हो सके। 25 में से 14 पार्षद मौजूद रहे और उन्होंने अभियान पर रोक लगाने का समर्थन किया।
पार्षदों में राजकुमार, बंत सिंह, निलांशी, रवि, चंद्रभान बधवा, सुखदेव, अनिल गर्ग, सुरेंद्र, निर्मल सिवाच, गुरदीप, सुभाष और राधा, प्रतिनिधि किट्टू बजाज शामिल थे। बैठक में तय किया गया कि प्रशासन दीपावली तक अतिक्रमण हटाने का अभियान न चलाए और व्यापारियों के साथ बैठक कर तीन फीट तक छज्जे बनाने की अनुमति दी जाए। पार्षदों ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ वे हैं, लेकिन दुकानदारों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए। व्यापारी चाहते हैं कि अभियान व्यवस्थित तरीके से और सभी पक्षों की सहमति से चलाया जाए।
[ad_2]


