[ad_1]
आठ साल पहले गुरुग्राम में प्रापर्टी का पार्टनर बनाने का करार कर दिल्ली के कारोबारी के साथ दो करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा-दो की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस ने सोमवार को मास्टर माइंड सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
साउथ दिल्ली के रहने वाले पुन अंडरटेकिंग्स नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि लोकेश भारद्वाज निवासी सी- 535, सुशांत लोक-1 ने उन्हें सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में एक व्यवसायिक साइट दिखायी। उनकी मुलाकात राजेश मारवाह निवासी डी-71, साउथ सिटी 1 और अतुल मारवाह निवासी ए-140, सुशांत लोक-III, गुरुग्राम से कराई। उनको प्रॉपर्टी में 25 प्रतिशत का पार्टनर बनाने का करार कर उनसे करोड़ों रुपये ले लिए। जब भवन बनकर तैयार हुआ तो तीनों ने मिलीभगत करके उनका हिस्सा देने से इनकार कर दिया।
[ad_2]
प्रॉपर्टी में पार्टनर बनाकर कारोबारी से दो करोड़ ठगे: 25 फीसदी का हिस्सेदार बनाने का किया करार, बाद में मुकरे



