{“_id”:”69a66e4dec6a964e17037ff5″,”slug”:”police-arrested-two-accused-in-the-property-dealer-murder-case-2026-03-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किए दो आरोपी, रोहतक के कन्हेली गांव के पास हुई मुठभेड़”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
खेड़ी साध निवासी धर्मेंद्र की 2018 में हत्या कर दी गई थी। इस केस में प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान को उम्रकैद की सजा हुई थी। सत्यवान छह माह पहले ही हाईकोर्ट से जमानत पर छूटकर आया था।
मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की हत्या में वांछित दिल्ली के झाड़ौदा गांव निवासी प्रदीप डागर (37) और उसके साथी रोहतक के मदीना गांव निवासी सोमबीर मदीना (37) को सोमवार देर रात करीब 11 बजे सीआईए-2 ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोपियों से पहरावर गांव रोड पर कन्हेली के नजदीक आमना-सामना हुआ। मुठभेड़ में डागर के दोनों पांव और सोमबीर के दाएं पैर में गोली लगी है। दोनों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
Trending Videos
[ad_2]
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किए दो आरोपी, रोहतक के कन्हेली गांव के पास हुई मुठभेड़