[ad_1]
चरखी दादरी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रवेश उत्सव मेगा सर्वे का शुभारंभ किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि डीईओ विरेंद्र नारा रहे।
बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से मेगा सर्वे की रुपरेखा तैयार की गई थी और इसके अनुसार ही सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर सर्वे का शुभारंभ किया। विभाग की ओर से जिला में प्रत्येक बालवाटिका में कम से कम 20 विद्यार्थियों जबकि अन्य कक्षाओं में पिछले साल के मुकाबले अधिक दाखिला कराने का लक्ष्य दिया गया है। सोमवार को डीसी मुनीश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर सर्वे का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद भी किया और दैनिक जीवन की छोटी बातों का ध्यान रखकर किस प्रकार कामयाबी राह पर चल सकते हैं, इसकी जानकारी दी।
[ad_2]
प्रवेश उत्सव मेगा सर्वे शुरू, शिक्षक 25 अप्रैल तक फील्ड में बहाएंगे पसीना



