- Hindi News
- National
- PM Modi LIVE | Narendra Modi Address Nation LIVE Speech Update GST Trump H 1B Visa
नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नाम संबोधन दिया। उन्होंने कहा- 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही GST बचत उत्सव शुरू हो जाएगा। इसका फायदा सभी वर्गों को होगा। साथ ही पीएम ने जनता से अपील भी की। कहा- वही सामान खरीदें जिसे बनाने में देशवासियों का पसीना लगा हो।
पीएम ने 20 मिनट के संबोधन में जीएसटी रिफॉर्म, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि स्वदेशी के अभियान के साथ मैन्युफैक्चरिंग को गति दें। निवेश के लिए माहौल बनाएं। केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढ़ेंगे तभी सपना पूरा होगा।
वहीं पीएम के संबोधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर लिखा कि- नौ सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली। केंद्र सरकार ने कांग्रेस के सरल और कुशल GST के बजाय, अलग-अलग 9 स्लैब से वसूली कर ‘गब्बर सिंह टैक्स’ लगाया और 8 साल में ₹55 लाख करोड़ से ज्यादा वसूले। अब आप ₹2.5 लाख करोड़ के ‘बचत उत्सव’ की बात कर के जनता को गहरे घाव देने के बाद मामूली बैंडऐड लगाने की बात कर रहे हैं।

पीएम मोदी का संबोधन, 5 बड़ी बातें
नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी पर नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। कल 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी लागू हो जाएंगे। एक तरह से कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। जीएसटी उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजें खरीद पाएंगे।

वन नेशन वन टैक्स पर 2014 में जब देश ने मुझे पीएम बनाया। तब लाखों कंपनियों को अलग-अलग तरह के टैक्स के जाल से परेशानी होती थी। सामान को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचने के बीच जो खर्च बढ़ता था, वो गरीब उठाता था। देश को यहां से निकालना बहुत जरूरी था। जब आपने हमें 2014 में अवसर दिया तो हमने जीएसटी को प्राथमिकता बनाया। हमने स्टेकहोल्डर, राज्यों से बात की। हर समस्या का समाधान खोजा। वन नेशन वन टैक्स का सपना साकार हुआ।

गरीब, मिडिल क्लास पर पिछले 11 साल में देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है। गरीबी से बाहर आए ये लोग न्यू मिडिल क्लास के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। इस साल सरकार ने 12 लाख रुपए की इनकम टैक्स फ्री करके उपहार दिया, तो सोचिए मिडिल क्लास के जीवन में कितना बदलाव आया है। अब गरीबों की भी बारी है। इन्हें डबल बोनांजा मिल रहा है। जीएसटी कम होने से उनके लिए घर बनाना, टीवी, फ्रिज, बाइक और स्कूटर में कम खर्च करना होगा। घूमना-फिरना भी सस्ता होगा।

सूक्ष्म और लघु उद्योग पर विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा। भारत को आत्मनिर्भर बनाने का बहुत बड़ा दायित्व MSME पर भी है। जो देश के लोगों की जरूरत का है, जो देश में बना सकते हैं वो हमें देश में ही बनाना चाहिए। जीएसटी की दरें कम होने से नियम और प्रक्रिया आसान बनने से MSME को बहुत फायदा होगा।
उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना होगा। उनको भी डबल फायदा होगा। MSME से मुझे बहुत अपेक्षाएं हैं, जब भारत तरक्की के शिखर पर था उसका आधार MSME ही थे। भारत में बने सामानों की क्वालिटी बेहतर होती थी। हमें उस गौरव को वापस पाना है। हमारे यहां बना सामान दुनिया में बेस्ट हो।

स्वदेशी-आत्मनिर्भर भारत पर मेरा सभी राज्य सरकारों से आग्रह है कि स्वदेशी के अभियान के साथ मैन्युफैक्चरिंग को गति दें। निवेश के लिए माहौल बनाएं। केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढ़ेंगे तभी सपना पूरा होगा। हम जो मैन्युफैक्चर करें वो दुनिया में अच्छा हो, प्रोडक्ट की क्वालिटी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाए। देश की आजादी को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली वैसे देश की समृद्धि को स्वदेशी से शक्ति मिलेगी।
रोजमर्रा की चीजें विदेशी हैं, हमें इनसे मुक्ति पानी है। हम मेड इन इंडिया सामान खरीदें। हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। हर दुकान को स्वदेशी से सजाना है। गर्व से कहो ये स्वदेशी है। गर्व से कहो- मैं स्वदेशी खरीदता हूं और बेचता हूं। ये हर भारतीय का मिजाज बनना चाहिए।
पीएम मोदी का भाषण लाइव पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
01:25 PM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
ममता बनर्जी बोलीं- जीएसटी कटौती का फैसला राज्यों का, केंद्र क्रेडिट ले रहा
वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जीएसटी रेट में कटौती का फैसला राज्यों ने लिया है। केंद्र सरकार खुद ही इसका क्रेडिट ले रही है।
01:04 PM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
खड़गे बोले- बचत उत्सव की बात घाव देकर बैंडऐड लगाने जैसी
11:51 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- राज्य सरकारें स्वदेशी के अभियान को गति दें
मेरा सभी राज्य सरकारों से आग्रह है कि स्वदेशी के अभियान के साथ मैन्यूफैक्चरिंग को गति दें। निवेश के लिए माहौल बनाएं। केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढ़ेंगे तभी सपना पूरा होगा।
11:50 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- देश की समृद्धि को स्वदेशी से शक्ति मिलेगी
हम जो मैन्यूफैक्चर करें वो दुनिया में अच्छा हो, प्रोडक्ट की क्वालिटी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाए। देश की आजादी को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली वैसे देश की समृद्धि को स्वदेशी से शक्ति मिलेगी। रोजमर्रा की चीजें विदेशी हैं, हमें इनसे मुक्ति पानी है। हम मेड इन इंडिया सामान खरीदें।
हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। हर दुकान को स्वदेशी से सजाना है। गर्व से कहो ये स्वदेशी है। गर्व से कहो मैं स्वदेशी खरीदता हूं और बेचता हूं। ये हर भारतीय का मिजाज बनना चाहिए।
11:47 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- जीएसटी कम होने से MSME को बहुत फायदा होगा
जीएसटी की दरें कम होने से नियम और प्रक्रिया आसान बनने से MSME को बहुत फायदा होगा। उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना होगा। उनको भी डबल फायदा होगा। MSME से मुझे बहुत अपेक्षाएं हैं, जब भारत तरक्की के शिखर पर था उनका आधार MSME ही थे। भारत में बने सामानों की क्वालिटी बेहतर होती थी। हमें उस गौरव को वापस पाना है। हमारे यहां बना सामाना दुनिया में बेस्ट हो।
11:45 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा
विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा। भारत को आत्मनिर्भर बनाने का बहुत बड़ा दायित्व MSME पर भी है। जो देश के लोगों की जरूरत का है, जो देश में बना सकते हैं वो हमें देश में ही बनाना चाहिए।
11:44 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- दुकानदार भाई बहन जीएसटी बदलाव से उत्साह में हैं
मुझे इस बात की खुशी है कि दुकानदार भाई-बहन जीएसटी बदलाव से उत्साह में है। वो इसे कस्टमर तक पहुंचाने में जुटे हैं। हम नागरिक देवो भव: के जिस मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। नए जीएसटी में इसकी झलक दिखती है। अगर हम इनकम टैक्स और जीएसटी छूट को जोड़ दें तो देश के लोगों को 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा की बचत होगी।
11:43 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- जीएसटी कम होने से गरीबों को डबल बोनांजा मिल रहा
अब गरीबों की भी बारी है। इन्हें डबल बोनांजा मिल रहा है। जीएसटी कम होने से उनके लिए घर बनाना, टीवी, फ्रिज, बाइक और स्कूटर में कम खर्च करना होगा। घूमना फिरना भी सस्ता होगा।
11:42 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- 11 साल में देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया
पिछले 11 साल में देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है। गरीबी से बाहर आए हैं, ये लोग न्यू मिडिल क्लास के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहा है। इस साल सरकार ने 12 लाख रुपए की इनकम टैक्स फ्री करके उपहार दिया। तो सोचिए मिडिल क्लॉस के जीवन में कितना बदलाव आया है।
11:39 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- वन नेशन वन टैक्स का सपना साकार हुआ
वन नेशन वन टैक्स का सपना साकार हुआ। रिफॉर्म लगातार चलने वाली प्रक्रिया होती है। समय और जरूरत के साथ इसमें बदलाव होते हैं। इसलिए देश की वर्तमान जरूरतों और भविष्य को देखते हुए जीएसटी के नए रिफॉर्म लागू हो रहे हैं।
11:39 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- हमने समस्या का समाधान खोजा
देश को यहां से निकालना बहुत जरूरी था। जब आपने हमें 2014 में अवसर दिया तो हमने जीएसटी को प्राथमिकता बनाया। हमने स्टेकहोल्डर, राज्यों से बात की। हर समस्या का समाधान खोजा। तब जाकर आजाद भारत का इतना बड़ा टैक्स रिफॉर्म संभव हो पाया।
11:38 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- 2014 से पहले लाखों कंपनियां अलग-अलग तरह के टैक्स के जाल में फंसी थीं
2014 में जब देश ने मुझे पीएम बनाया। तब एक विदेशी अखबार में छपा था कि एक कंपनी की मुश्किलों का जिक्र था। उसने कहा था कि अगर उसे बेंगलुरु से 570 किमी दूर हैदराबाद सामान भेजना हो तो वो इतना कठिन था कि वो बेंगलुरु से यूरोप और वहां से हैदराबाद भेजना ज्यादा आसान लगता था।
ये टैक्स के जंजाल के हालात थे। तब ऐसी लाखों कंपनियों को अलग-अलग तरह के टैक्स के जाल से परेशानी होती थी। सामान को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचने के बीच जो खर्च बढ़ता था, वो गरीब उठाता था।
11:36 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- GST के पहले एक शहर से दूसरे शहर माल भेजना कठिन था
2017 में भारत ने जब जीएसटी शुरू किया, तब एक नया इतिहास रचने की शुरुआत हुई थी। दशकों तक हमारे देश की जनता अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझे हुए थे। दर्जनों टैक्स देश में थे। एक शहर से दूसरे शहर तक माल भेजना हो तो न जाने कितने चेकपोस्ट पार करने होते थे। कितनी रुकवटें होती थी। हर जगह टैक्स के नियम अलग थे।
11:35 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- जीएसटी रिफॉर्म भारत की ग्रोथ स्टोरी को बढ़ाएंगे
देश के गरीब, मध्यमवर्गीय, न्यू मिडिल क्लास, युवा किसान, महिलाएं और व्यापारी को बचत उत्सव का फायदा होगा। त्योहार के इस मौसम में सभी का मुंह मीठा होगा। मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को इस बचत उत्सव की बधाई देता हूं। ये रिफॉर्म भारत की ग्रोथ स्टोरी को बढ़ाएंगे। कारोबार को आसान बनाएंगे, निवेश का आर्कषक बनाएंगे। हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का साथी बनाएंगे।
11:33 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- कल से नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी लागू हो जाएंगे
नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। कल 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी लागू हो जाएंगे। एक तरह से कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। जीएसटी उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पंसद की चीजें खरीद पाएंगे।
11:31 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पीएम ने नवरात्रि की बधाई दी
देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने नवरात्रि की बधाई दी।
11:25 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस बोली- क्या नए जीएसटी रेट पर वही पुरानी बातें दोहराएंगे
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या पीएम मोदी ट्रम्प के भारत-पाक युद्धविराम के दावों और H1B वीजा की बढ़ी हुई फीस पर बात करेंगे। या फिर नए जीएसटी रेट पर वही पुरानी बातें दोहराएंगे।

10:59 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
12 मई को आखिरी संबोधन था- ऑपरेशन सिंदूर पर बात की थी

इससे पहले पीएम ने देश के नाम संबोधन 12 मई की रात 8 बजे दिया था। जिसमें ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र था। मोदी ने 22 मिनट के संदेश में ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमला, पाकिस्तान और आतंकवाद, परमाणु हथियार, सेना, PoK, सीजफायर के हालात, स्वदेशी हथियार, सिंधु जल समझौता, पाकिस्तान से बातचीत, आतंक पर भारत की नीति और नए दौर की जंग जैसे 12 अहम मुद्दों पर भारत का रुख साफ किया था। पूरा संबोधन पढ़ें…
10:58 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
संबोधन के एक दिन बाद अरुणाचल-त्रिपुरा दौरे पर जाएंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे ईटानगर में 5100 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे त्रिपुरा जाएंगे और गोमती जिले में रीडेवलप त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसका इनॉगरेशन करेंगे।
51 शक्तिपीठों में से एक इस मंदिर को 52 करोड़ की लागत से पूर्वोत्तर राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रीडेवलप किया गया है।

त्रिपुरा में स्थित मां त्रिपुरेश्वरी का यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में एक है।
मोदी दोपहर लगभग 3 बजे त्रिपुरा के उदयपुर पहुंचेंगे। यह 45 मिनट का कार्यक्रम होगा। हालांकि प्रधानमंत्री यहां कोई भाषण नहीं देंगे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह 11वां त्रिपुरा दौरा होगा। उनकी पिछली यात्रा 17 अप्रैल 2024 को हुई थी।
10:57 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कोरोना काल में 8 बार दिया था देश को संबोधन
- पहला: 19 मार्च 2020- 29 मिनट का भाषण, जनता कर्फ्यू की अपील।
- दूसरा: 24 मार्च 2020- 29 मिनट का भाषण, 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान।
- तीसरा: 3 अप्रैल 2020- 12 मिनट का वीडियो संदेश, 9 मिनट लाइटें बंद करने की अपील।
- चौथा: 14 अप्रैल 2020- 25 मिनट का भाषण, देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया।
- पांचवां: 12 मई 2020- 33 मिनट का भाषण, आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज।
- छठवां: 30 जून 2020- 17 मिनट का भाषण, अन्न योजना नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा।
- सातवां: 20 अक्टूबर 2020- बिहार में वोटिंग से 8 दिन पहले उन्होंने अपील की- जब तक कोरोना की दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।
- आठवां: 20 अप्रैल 2021- देश को लॉकडाउन से बचाना है; राज्य सरकारें इसे आखिरी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें।
10:57 AM21 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
2016 में रात 8 बजे किया था नोटबंदी का ऐलान
पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे देश के नाम संबोधन दिया था। इसमें उन्होंने नोटबंदी का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे।
Source: https://www.bhaskar.com/national/news/pm-modi-address-to-nation-on-gst-swadeshi-vocal-for-local-navratri-135974663.html

