प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को देतीं हैं उत्कृष्ट मंच : कुलपति haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो संख्या:76- गांव डुलाना का पंचायती बोरवेल से सलीमाबाद रोड तक का कच्चा रास्ता—स्रोत- ग्राम



महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विधि पीठ की प्रथम राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता के ब्रोशर का वीरवार को विमोचन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की मूट प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को न्यायालयीन एडवोकेसी स्किल कौशल विकसित करने, विधिक शोध क्षमता को सुदृढ़ करने व तार्किक विधिक चिंतन को परिष्कृत करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती हैं। दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 28 व 29 मार्च को विधि विभाग में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार व विधि पीठ के अधिष्ठाता प्रो. प्रदीप सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को देतीं हैं उत्कृष्ट मंच : कुलपति